चाईबासा, नवम्बर 30 -- चाईबासा। गाना के क्षेत्र में अपने भविष्य को संवारने के लिए ऑडिशन का आयोजन चाईबासा स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन हरिगुटू में कोल्हान हो वॉयस प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन यूनिटेड म्यूजिकल ग्रुप सरायकेला खरसावां के द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में कोल्हान हो फिल्म एसोसिएशन चाईबासा, सागोम ट्रास्ट चाईबासा, ट्राइबल चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज चाईबासा के संयुक्त प्रयास रहा था। कोल्हान हो वॉयस प्रतियोगिता में हो और हिंदी गाना का आडियशन लिया गया। यूनिटेड म्यूजिकल ग्रुप सरायकेला खरसावां के डायरेक्टर अनिल सोरेन ने बताया कि ऑडिशन के मध्यम से उभरते सिंगार को मंच देना है। कार्यक्रम में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इन प्रतियोगिताओं का आवाज वॉयस या सूर रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया क...