रांची, नवम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित एक उच्चस्तरीय जांच समिति मंगलवार को चाईबासा पहुंची। जांच समिति ने नो एंट्री की मांग को लेकर हुए प्रशासनिक टकराव और गिरफ्तारियों से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस समिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ एम तौसीफ और प्रवक्ता संतानू मिश्रा शामिल थे। इस विवाद के चलते प्रशासन ने 16 लोगों और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है, जो वर्तमान में जेल में हैं। इसके अलावा, 74 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों की मुख्य मांग इन सभी गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा उपायुक्त से मुलाकात की और कांग्रेस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.