चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के चुनाव के लिए गुरुवार को नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। गुरुवार को चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों ने नामांकन का पर्चा खरीदा। नामांकन का पर्चा खरीदने वालों में देवीशंकर दत्ता, (काबू दत्ता), अनूप कुमार सुल्तानिया, सुनील प्रसाद साव, नितेश कुमार दोदराजका, मो. सलीम और रमेश खिरवाल शामिल हैं। नितिन प्रकाश के लिए घनश्याम दरबार ने नामांकन का पर्चा लिया। नामांकन का परचा खरीदने के लिए सभी प्रत्याशी अपने कुछ नजदीकी समर्थकों के साथ पहुंचे थे। नामांकन का पर्चा की खरीदने के बाद चुनावी गहमा-गहमी शुरू हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपनी प्राथमिकताएं गिनाने लगे हैं। उनका जन संपर्क अभियान शुरू हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...