चाईबासा, जुलाई 27 -- चाईबासा। न्यू कॉलोनी, गांधी टोला निवासी सीमा चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं सम्मिलित सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 142वीं रैंक हासिल कर एक मिसाल कायम की है। एक साधारण गृहिणी और दो छोटे बच्चों की माँ होने के बावजूद, सीमा ने घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और झारखंड वित्तीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे चाईबासा के लिए गर्व का क्षण पैदा किया है।सीमा की यह सफलता इसलिए और भी खास है, क्योंकि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में अथक परिश्रम किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में एक घंटे की पढ़ाई से शुरू करके, धीरे-धीरे समय निकालकर अपनी पढ़ाई को जारी रखा। उनका कहना है, "समय निकलता नहीं, निकाला जाता है।।सीमा ने युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.