चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा/चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो प्रमुख निकायों चाईबासा और चक्रधरपुर (खण्ड-ख) में लोकतंत्र का महापर्व जोश-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। सुबह की सुस्त शुरुआत के बाद, दोपहर के सत्र में मतदाताओं ने बूथों पर जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी अपराह्न 03:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दोनों निकायों में मतदान का प्रतिशत 45% की रेखा को पार कर गया है। चाईबासा नगर परिषद में मतदाताओं का उत्साह बना हुआ है। यहाँ दोपहर 3 बजे तक 48.61% वोटिंग हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान खत्म होने तक यह आंकड़ा 60% के करीब पहुंच सकता है। चक्रधरपुर, जो सुबह की रिपोर्ट में काफी पीछे था, उसने अब रफ्तार पकड़ ली है। यहाँ 46.87% मतदान हो चुका है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बूथों पर अब भी मतदाताओं की लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.