चाईबासा, अप्रैल 24 -- चाईबासा। झारखंड के पैडमैन सह सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बुधवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य नीमडीह में स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान विशेष साफ-सफाई की अति आवश्यकता है। वहीं, तरुण ने 80 किशोरियों व महिलाओं के बीच प्रोजेक्ट बाला रि-यूजेबल पैड का वितरण किया। मौके पर कृष्णा देवगम, सुशील कुमार सरदार, गंगाराम लागुरी, कुंती बोदरा, कल्पना गोराई, एलिस बेक, विकास कुमार, सुकांति गोप, सामुएल जामुदा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...