कन्नौज, फरवरी 6 -- कन्नौज,संवाददाता। पतंगबाजी का मौसम आते ही आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है। छतों पर बच्चों की खिलखिलाहट और गलियों में पतंगबाजों की आवाजाही आम हो जाती है, लेकिन इसी खुशियों के बीच चाइनीज मांझा मौत का सामान बनकर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। मजबूती और धार के चलते यह मांझा पतंग उड़ाने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है, मगर इसकी कीमत आम लोगों और बेजुबान पक्षियों को चुकानी पड़ रही है। सरकार और प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी किए जा चुके हैं। यहां तक कि इससे किसी की मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश भी हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कन्नौज के नखास बाजार, सब्जी मंडी रोड, सरायमीरा, छिबरामऊ रोड और रेलवे रोड जैसे इलाकों में चोरी-छिपे इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.