मेरठ, दिसम्बर 17 -- टेलीग्राम पर बच्चियों की पोर्न व दुष्कर्म की वीडियो बेचने के मामले में आरोपी अमित जैन की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। उत्तराखंड व तमिलनाडु पुलिस से संपर्क कर मेरठ पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास में जुटी है। पुलिस को अब तक बच्चियों का ऐसा कोई पोर्न वीडियो भी नहीं मिला जिससे इस आरोप की सत्यतता का पता लग सके। सात सितंबर को देहरादून पुलिस को टेलीग्राम पर बच्चिचों की पोर्न साइट व दुष्कर्म की वीडियो बेचने की जानकारी मिली थी। ऑनलाइन इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसका लिंक भेजा गया था। जो शिकायत मिली उसमें कोई वीडियो नहीं मिली। अकाउंट में अमित जैन निवासी बागपत गेट ब्रह्मपुरी का पता दिया गया था। समन्वय पोर्टल पर मिले इस पते की पुलिस पूरे दिन तलाश करती रही। न तो पता मिला न ही अमित जैन नामक कोई व्यक्ति। शिकायत में केवल ...