फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- चाइल्ड पोनोग्राफी पर सरकार सख्त है। इसके बाद भी कुछ लोग चाइल्ड पोनोग्राफी सर्च करने से बाज नहीं आते हैं। चाइल्ड पोनोग्राफी से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में थाना उत्तर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा चाइल्ड पोनोग्राफी से संबंधित वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया के द्वारा भेजने एवं अपलोड करने के संबंध में एक मामला प्रकाश में आया था। मामले की जांच के दौरान दो मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी मिली। थाना पुलिस ने मोबाइल कंपनी से जब इन दोनों नंबर के संबंध में डिटेल मांगी तो पता चला कि यह मोबाइल नंबर रजत कुमार निवासी पीली कोठी के पास टापाकला के नाम से लिए गए हैं। इस मामले में उप निरीक्षक रितिक शर्मा ने इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.