हजारीबाग, अप्रैल 18 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखण्ड के दो अलग-अलग गांवो से एक लड़का व एक नाबालिग बच्ची की शादी को चाइल्डलाइन की पहल के बाद रोक दिया गया। लड़के की उम्र महज 17 वर्ष है। वहीं, लड़की की उम्र महज 16 साल है। दो अलग-अलग मामलों में मिली सूचना के आधार पर दोनो के अभिभावकों को समझा-बुझाकर दोनो की शादी को रोक दिया गया। बता दें कि लड़के की शादी 20 अप्रैल तथा लड़की की शादी 16 अप्रैल को किया जाना था। इस पर चाइल्डलाइन की परियोजना समन्वयक प्रियंका कुमारी ने विष्णुगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार को जानकारी देकर इस पर रोक लगाने का आवेदन दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम सत्यापन के लिए उनके घर गई। बच्ची के पिता एवं परिजनों को प्रखंड मुख्यालय बुलाकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा इसके होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर 18 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.