बिजनौर, फरवरी 9 -- नहटौर। सोमवार की सायं को नहटौर थाने निरीक्षक अपराध विपिन कुमार के नेतृत्व में एसएसआई कुलजीत सिंह, कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक ने पुलिसबल तथा नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ अवैध चाइनीज़ मांझा बिक्री पर रोक के लिए कस्बा नहटौर में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पतंग विक्रेता ऑन को चाइनीस मांझा न बेचने के निर्देश दिये। साथ ही चाइनीज मांझा बेचते हुए मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके अलावा पुलिस ने अतिक्रमण भी हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...