गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी, संवाददाता। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय कस्बे में चाइनीज माझे के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया गया। साथ ही दुकानदारों को भी जागरूक किया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि कुमार सिंह के साथ सीओ मनोज मिश्रा ने अभियान की शुरुआत गांधी चौक से की। जिसमें अमेठी कस्बे के संभावित चाइनीज माझा बेचने वाले दुकानदारों के यहां निरीक्षण किया गया। पुलिस ने सगरा तिराहा, ककवा रोड, गंगागंज, अंबेडकर चौराहा, दुर्गापुर रोड, ददन सदन चौराहा आदि जगहों पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। सीओ ने दुकानदारों को चेतावनी दिया कि कोई भी चाइनीज माझा न बेंचे। इससे लगातार दुर्घटनाएं घट रही हैं। अचानक निरीक्षण अभियान चलने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान से पतंग के सामानों को हटा दिय...