लखनऊ, फरवरी 5 -- -राज्यव्यापी अभियान चलाकर एक्शन लेने के निर्देश, कार्रवाई की होगी उच्चस्तरीय समीक्षा लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गुरुवार को उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की चाइनीज मांझे की वजह से होने वाली मृत्यु हत्या की तरह है। इस तरह के मामलों में संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने चाइनीज़ मांझा बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके बावजूद इसकी उपलब्धता गंभीर चिंता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.