अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझा लोगों के लिए जानलेवा साबित बनता जा रहा है। शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मीनाक्षी पुल पर स्कूटर पर सवार एक पांच साल की बच्ची मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों गाल कट गए। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिलकौरा निवासी पांच वर्षीय इनाया सैनी पुत्री कन्हैया शनिवार को अपने पड़ोसी दीपक कुमार के साथ स्कूटर पर आगे खड़ी होकर जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे मीनाक्षी पुल के ऊपर मांझे से बच्ची के दोनों गाल कट गए। मांझा बुरी तरह गालों में फंस गया। शोर सुनकर दीपक ने तत्काल स्कूटर रोका और लोगों की मदद से मांझे को निकाला। इसके बाद तत्काल बच्ची को रामघाट रोड स्थित वरुण हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।...