मेरठ, जनवरी 16 -- नौचंदी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक चील पेड़ पर फंसे चाइनीज मांझे में उलझ गई, जिससे चील की मौत हो गई। वहीं, शहर में दूसरे स्थान पर एक और चील कई घंटों तक मांझे में फंसी रही। युवकों ने पेड़ पर चढ़कर उसे बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच पाई। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बसंत पंचमी और संक्रांति जैसे त्योहारों के करीब आते ही शहर में चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों में तेजी आ जाती है। खुलेआम बिक रहा चाइनीज मांझा जहां पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, वहीं पेड़, बिजली के तारों और सड़कों पर भी बड़ी संख्या में उलझे मांझे नजर आने लगे हैं। एक सप्ताह कें अंदर शहर में कई कबूतर और चील घायल हुए मिले हैं। लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने और दुकानों पर चेकिंग बढ़ाने व जागरूकता अभियान च...