संवाददाता, फरवरी 14 -- लखनऊ के कैंट इलाके में शुक्रवार को चाइनीज मांझे से एक और खतरनाक हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंदिरानगर निवासी ध्रुव नारायण पांडेय शुक्रवार दोपहर अपने दोस्त के साथ बाइक से बंगला बाजार गए थे। शाम को दोनों वापस घर लौट रहे थे। कैंट क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक सड़क पर उड़ रहा धारदार चाइनीज मांझा ध्रुव के गले में फंस गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक पर सवार ध्रुव कुछ समझ पाते, उससे पहले मांझे की धार ने उनकी गर्दन को काट दिया। अचानक हुए इस हादसे से ध्रुव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.