शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर में जानलेवा चाइनीज मांझे पर रोक लगाने को लेकर समाजसेवी सलमान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपा। चाइनीज मांझा बेचने वालों पर रासुका जैसी सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर इसकी एक-एक रील जब्त की जाए। सलमान ने चेतावनी दी कि अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो यह सांकेतिक हड़ताल जन आंदोलन में बदली जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...