शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक युवा जिलाध्यक्ष अनबार खां की अध्यक्षता में बहादुर गंज पचराहा पर स्टार फर्नीचर पर मंगलवार को होगी। बैठक में बसंत पंचमी 23 जनवरी को पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे के बढ़ते प्रयोग को लेकर जिला प्रशासन से मुलाकात किया जाएगा। साथ ही सभी व्यापारी एकजुट होकर चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की शपथ भी लेंगे। जानकारी युवा जिलाध्यक्ष अनवर खान ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...