शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो:61 खन्नौत नदी में अपने मांग पत्र के साथ धरने पर बैठा युवक। शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में चाइनीज मांझे से हो रही मौतों और अब तक ठोस कार्रवाई न होने से नाराज एक युवक ने शुक्रवार को लोधीपुर में खन्नौत नदी में उतरकर जल समाधि लेने की चेतावनी दी। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। शहर के लोधीपुर निवासी नवी सलमान लंबे समय से चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने और इससे हुई मौतों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर वह बीते चार दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठा था। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा धरना स्थल से हटवाए जाने के बाद वह और आक्रोशित हो गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे नवी सलमान लोधीपुर स्थित पीपल के पेड़ के पास खन्नौत नदी में उतर गया और वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.