उन्नाव, फरवरी 5 -- बांगरमऊ। चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों को देखते हुए नगर में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय के निर्देश पर कस्बा चौकी इंचार्ज न्यूटन कुमार सिंह ने मंगलवार को कस्बे में पतंग व मांझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है और इससे कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। ऐसे में यदि कोई दुकानदार चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.