चंदौली, फरवरी 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के की जगहों पर बीते शनिवार की देर रात चाइनीज मांझा को लेकर छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान दुकानों और गोदामों में चाइनीज मांझे की तलाश पुलिस करती रही। हालांकि चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ, लेकिन दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि चाइनीज मांझा बरामद होने पर सख्त कार्रवाई होगी। चाइनीज मांझा से आएदिन लोग घायल हो रहे है। इसके अलावा लगातार चाइनीज मांझा से लोगों की मौत हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर से अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बीते शनिवार की देर शाम से मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जगह जगह छापेमारी करने में जुटी थी। इस क्रम में धर्मशाला रोड,मैनाताली,एलबीस कटरा स्थित दुकानों पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान...