वाराणसी, दिसम्बर 26 -- वाराणसी। चौक पुलिस ने ब्रह्मनाल इलाके से 14.2 किलो चाइनीज मंझा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी चेकिंग की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जनपद के सभी थानाप्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चाइनीज मंझे के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में चौक थानाप्रभारी के निर्देश पर ब्रह्मनाल इलाके में शुक्रवार को चेकिंग की गई। 14.2 किलो चाइनीच मंझे के साथ भेलूपुर निवासी सचिन सहगल उर्फ रिंकू, ब्रह्मनाल निवासी उमेश कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू लंका निवासी शिव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक सभी पतंग विक्रेता है। खिचड़ी पर मंझा बेचने के लिए छिपाकर रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...