कानपुर, फरवरी 9 -- सरकार की सख्ती के बाद भी चाइनीज मांझे का प्रयोग बंद नहीं हो रहा है। सोमवार को कानपुर प्रयागराज हाईवे पर सरसौल ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे की चपेट में आया एक बाइक सवार युवक बच गया। उसके गले और हाथ में खरोंच आई है। पीड़ित ने घटना के बाद सरसौल चौकी में तहरीर दी है। महाराजपुर के करनखेड़ा निवासी किसान नंदराम के अनुसार सोमवार की दोपहर को वह बाइक से फतेहपुर के रेवाड़ी में किसी काम से जा रहा था। तभी हाईवे पर सरसौल ओवरब्रिज पर अचानक मांझा उसके गले में लिपट गया। आनन फानन हाथ से मांझे को पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान हाथ और गले में खरोंच आ गई। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल भेजा। नंदराम ने सरसौल चौकी में मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...