रुडकी, फरवरी 5 -- रुड़की, संवाददाता। बाजार से घर लौट रही एक किशोरी गुरुवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गई। स्कूटी में उलझे मांझे को छुड़ाते समय किशोरी की ऊंगली कट गई। साथ ही कान भी जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने पीड़िता की अस्पताल में मरहम पट्टी करवाकर उसे घर भेजा। माजरा गांव निवासी युवती स्कूटी से सवार होकर किसी काम से बाजार आई थी। दोपहर करीब दो बजे वह बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान सोलानी नदी पुल के पास एक पतंग कटकर हाईवे के पास गिर गई। किशोरी को दूर से ही सड़क से गुजर रहा मांझा दिख गया। ऐसे में उसने स्कूटी की रफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान किशोरी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...