बिजनौर, फरवरी 7 -- खिदरीपुरा के समीप नहर पटरी मार्ग पर चायनीज मांझे की चपेट में आकर बाईक सवार दुकानदार घायल हो गया। दुकानदार के हाथ में मांझा लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जाहनाबाद निवासी सुंदर राठी की नजीबाबाद के सुभाषनगर में किराना स्टोर की दुकान हैं। शाम के समय सुंदर राठी दुकान पर बंद कर अपने घर के लिए निकला। गांव खिदरीपुरा के समीप नहर पटरी मार्ग पर वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा दुकानदार के हाथ में लिपट गया। मांझे से हाथ चोटिल होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सुंदर राठी को काफी चोटें आईं। लगातार दुर्घटनाएं होने के बावजूद चीनी मांझे पर रोक नहीं लगता रही है प्रशासन की ओर से इस संबंध में रोक नहीं लगाने के कारण लोगों में रोष है। लोगों ने चायनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.