सहारनपुर, फरवरी 12 -- गांव पठेड़ में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पंचकुआ निवासी सुंदर का आठ वर्षीय पुत्र कन्हैया घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आसमान में उड़ रही एक पतंग उसके पास आ गिरी। कन्हैया जैसे ही पतंग पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तो पतंग उड़ा रहे दूसरे बच्चों ने मांझा अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान पतंग से जुड़ा चाइनीज मांझा उसकी उंगलियों में उलझ गया और उन्हें गंभीर रूप से काटता हुआ निकल गया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...