सहारनपुर, जनवरी 16 -- जिले में मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पर्व को लेकर पतंगबाजी का उत्साह चरम पर है। छतों और मैदानों में पतंग उड़ाने का सिलसिला जारी है, लेकिन इसके साथ ही चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में चोरी-छिपे बिक रहा यह मांझा आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। अब पुलिस ने चाइनीज मांझे का प्रयोग करने वाले लोगों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखनी शुरू कर दी है। ऐसे लोगों को भी सख्त हिदायत दी गई कि, चाइनीज मांझे का प्रयोग किया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बीते वर्षों में चाइनीज मांझे से गला कटने, वाहन सवारों के घायल होने और पक्षियों की मौत जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन्हीं खतरों को देखते हुए जिला पुलिस ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। एक ओर जहां पतंग कारोबारियों पर चाइनीज मांझा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.