जौनपुर, दिसम्बर 13 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। शास्त्री पुल पर चाइनीज मंझे से गर्दन कटने के कारण गुरुवार को हुई संदीप त्रिपाठी की मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस सजग हो गई। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान जौनपुर कोतवाली और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में कुल चार आरोपी पकड़े गए। इनके पास से करीब 70 किलो चाइनीज मांझा बरामद किया गया। सभी का चालान कर दिया गया। जौनपुर कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला बोदकरपुर में स्थित किराना/ पतंग की दुकान से एक आरोपी मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू को 125 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ गिरफ्तार किया। यहां से कुल 61 किलो 450 ग्राम मांझा बरामद हुआ। हिसं. मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा और मुंगरा बादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक जय प्रक...