लखनऊ, फरवरी 6 -- हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गला कटने से एमआर शोएब की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब चाइनीज मांझा बांधकर पतंग उड़ाने वाले की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि एमआर शोएब दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी के रहने वाले थे। बुधवार दोपहर वह स्कूटी से मार्केट जा रहे थे। हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से उनका गला गट गया था। गंभीर हालत में पुलिस कर्मी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक शोएब की पत्नी फौजिया की तहरीर पर गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चाइनीज मांझा बांधकर पतंग उड़ाने वाली तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...