पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। चाइनीज मांझा की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोकथाम के लिए वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अलावा पुलिस टीमों ने सतर्कता बढ़ा दी है। ट्रेनों और बसों के अलावा आने जाने के दौरान इसे लाने ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों को देखते हुए पड़ोसी जिलों व पड़ोसी राज्य से आने जाने के दौरान चाइनीज मांझा पर निगरानी बढ़ाई गई है। जिले में वसंत पंचमी पर पतंगबाजी होती है। इसके मद्देनजर वन एवं वन्यजीव प्रभाग की कई टीमों ने रेलवे स्टेशन रोडवेज और कई दुकानों पर छापामारी की थी। पर कोई कामयाबी नहीं मिली थी। परिंदों की जान की सुरक्षा और आम जान को होने वाली असुविधा को देखते हुए टीमों ने सक्रियता दिखाई थी। इसके बाद पुलिस टीमों ने सतर्कता के साथ पतंग की द...