बरेली, फरवरी 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के चलते चाइनीज और खतरनाक मांझा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भी पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर से लेकर देहात तक पुलिस-प्रशासन की टीमों ने मांझा की दुकानों और निर्माण स्थलों पर चेकिंग की। पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्माण करने वालों को मांझा में खतरनाक केमिकल एवं पदार्थ इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे चाइनीज मांझा का प्रयोग न करें और यदि कहीं इसकी बिक्री होती दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.