जौनपुर, जनवरी 2 -- सिकरारा। क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के समीप शुक्रवार को चाइनीज मंझे में फंसने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर युवक ने डायल 112 पुलिस को फोन भी किया। हालांकि पुलिस सड़क पर लगे बैनर में उलझने से चोट लगने की बात कर रही है। पुलिस और प्रशासन के लाख कड़ाई के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा। जिसके चलते आए दिन मंझे में फंसने से लोग घायल हो रहे हैं। बता दें कि थाना क्षेत्र के दुर्गापार गांव के उर्जित पाठक 21 वर्ष पुत्र शिवनाथ पाठक बाइक से गुलजारगंज बाजार से घर लौट रहे थे। उसी समय गुलजारगंज बाजार में नहर के समीप मंझे में बुरी तरह उलझ गए जिससे उनके गले और चेहरे पर चोट लगी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मंझे से घायल होने की बात से इनकार करते हुए बताए कि बैनर में लगी रस्सी में फंसने से चोटिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.