प्रयागराज, फरवरी 15 -- चाइनीज मंझे की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। दारागंज में पूरा पड़ाइन निवासी शनि सोनकर का दो वर्षीय बेटा अद्विक बड़े भाई जितेंद्र सोनकर के साथ रविवार शाम बाइक से केक लेने जा रहा था। घर से कुछ दूर जाते ही हवा में उड़ रहा चाइनीज मंझा उसकी गर्दन में फंस गया। मंझे से गर्दन में चोट पहुंचते ही अद्विक चीखा तो जितेंद्र ने तुरंत बाइक रोक दी। उसकी गर्दन में लिपटे मंझे को निकाला। मंझे से अद्विक को हल्की चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...