जौनपुर, जनवरी 2 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। साल के पहले दिन प्रतिबंधित चाइनीज मंझे से एक युवक का गर्दन कटने से वह घायल हो गया। शीतलगंज बाजार में बाइक से जा रहे एक पत्रकार शमीम के गले में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया। परिजनों ने बताया कि शमीम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह के समय जा रहे थे। जैसे ही वह शीतलगंज बाजार क्षेत्र में पहुंचे तभी चाइनीज मंझा उनके गले में आकर फंस गया। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गए। बाइक रोकने तक गर्दन में चोट लग गई। यदि बाइक रूकी नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्हें शीतलगंज बाजार के जन आरोग्य केंद्र ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार यदि बाइक कुछ दूरी और आगे बढ़ जाती तो गंभीर चोट लग सकती थी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि यदि कहीं भी प्र...