जौनपुर, दिसम्बर 11 -- जौनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह के पास गोमती नदी पर बने शास्त्री पुल पर गुरुवार के सुबह करीब 8:00 बजे चाइनीज मंझे से गर्दन कटने के कारण एक निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। सुबह के समय वह बाइक से स्कूल के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह मूल रूप से आंबेडकर नगर के रहने वाले थे। जौनपुर में जेसीज चौराहे के पास रहकर नौकरी करते थे। आंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर बाजार के समीप स्थित निकसपुर गांव निवासी विष्णु त्रिपाठी उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा थे। उनकी तैनाती जौनपुर में थी।परिवार सहित जौनपुर के जेसीज चौराहे के पास रहते थे। उनके पुत्र 39 वर्षीय संदीप त्रिपाठी सिकरारा के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे वह कॉलेज के लिए निकले थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.