जौनपुर, जनवरी 16 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के दो अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को चाइनीज मंझे की चपेट में आकर बैंक कर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों के गर्दन में चोट लगी है। दोनों का उपचार निजी अस्पतालों में कराया गया। हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर 50 से अधिक पतंगबाजों को पकड़कर चालान किया और आधा दर्जन ऐसे लोगों को पकड़ा जो चाइनीज मंझे की बिक्री या भंडारण में संलिप्त थे। रामदयालगंज पचोखर गांव निवासी शुभम कुमार मौर्या जौनपुर के एक बैंक में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर हैं। वह किसी काम से गुरुवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे तभी चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए। जब तक वह बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.