प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। पतंग व्यापारी एकता समिति की शुक्रवार को नूरउल्लाह रोड पर संरक्षक विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि ओर से चाइनीज मंझे पर प्रतिबंध और उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर दुकानदार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्णय का स्वागत किया गया। व्यापारियों ने मांग की कि आदेश की आड़ में उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रमिल केसरवानी,इफ्तिखार अली,मनीष मालवीय,इमरान अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...