जौनपुर, जनवरी 2 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। चाइनीज मंझे से युवक के घायल होने के मामले को मड़ियाहूं पुलिस ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के पाली सुभाषपुर गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मंझा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र माली के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पाली सुभाषपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मंझा बेचने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी सुरेंद्र माली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...