प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चाइनीज मंझे से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सोमवार से चार दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को व्यापक अभियान चलाकर चाइनीज मंझा बनाने वाले, बिक्री व भंडारण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। चाइनीज मंझा को जब्त कर कानूनी कार्रवाई का आदेश है। पुलिस आयुक्त खुद अभियान की समीक्षा करेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मंझे पर प्रतिबंध लगाने और इससे होने वाली मौत पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया था। शासन के सख्त निर्देश पर प्रयागराज में भी पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अभियान 9 से 12 फरवरी तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके तहत चाइनीज मंझा के निर्माण, भंडारण...