वाराणसी, दिसम्बर 27 -- वाराणसी। पूर्व पार्षद शिव प्रकाश सिंह के छोटे भाई अरुण कुमार सिंह 'बिंटू' भोजुबीर क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के सामने चाइनीज मंझे के चपेट में आ गए। सड़क से गुजरते समय अचानक गर्दन के पास चाइनीज मंझा उलझ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत सुरक्षित किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते मंझा न हटाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अरूण का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मंझे पर सख्त प्रतिबंध और कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...