जौनपुर, दिसम्बर 26 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतिबंधित चाइनीज मंझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सिंगरामऊ निवासी अर्जुन मोदनवाल पुत्र जोखनलाल के विरुद्ध दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं दूसरे आरोपी मुख्तार अहमद पुत्र मोहम्मद यूनुस के खिलाफ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...