वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। चाइनीज मंझे का उपयोग न करने के लिए उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को स्वदेशी मंझा और पतंग का वितरण किया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में वितरण के बाद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया। संस्था के सदस्यों ने पुलिस-प्रशासन से अनुरोध किया कि चाइनीज मंझा का उपयोग करने वालों की धरपकड़ के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल भी किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.