बरेली, जून 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शादी डॉट कॉम पर परिचय के बाद स्कॉटलैंड की युवती द्वारा की गई 50 लाख की साइबर ठगी में चाइनीज कनेक्शन सामने आया है। ठगी की रकम क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चाइनीज एप के जरिये ठिकाने लगाई गई। साइबर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। राधेश्याम इन्क्लेव निवासी निखिल कपूर की पिछले साल जून में शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर स्कॉटलैंड की युवती निशा अग्रवाल से जान पहचान हुई। निशा ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और मुनाफे का झांसा देकर ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर निवेश के नाम पर करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। निखिल कपूर ने यह रकम बाइनेंस प्लेटफार्म के जरिये क्रिप्टो करेंसी में बदलकर ट्रांसफर की थी। इस मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर नीरज सिंह कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.