मधेपुरा, सितम्बर 28 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता। प्रखंड के पिपराही वार्ड 5 में शनिवार को चांप में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी। बताया गया कि पिपराही वार्ड पांच निवासी जय प्रकाश यादव का पुत्र आर्यन कुमार चांप के बगल में खेल रहा था। इस दौरान वह फिसल कर चांप में गिर गया। पानी अधिक रहने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी। अंचलधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बालक का शव चांप से बाहर निकाला गया है। मृतक के परिजन को आपदा मद से सहायता राशि दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...