बोकारो, जनवरी 16 -- खेतको। कृषि विभाग बोकारो के द्वारा 19 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में कृषि मेला का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के सभी किसान भाग लेंगे। मेला में विभाग के द्वारा किसानों को खेती करने के लिए लाभदायक व आसान तरीके बताये जायेंगे। साथ ही कृषि लोन के बारे में भी बताया जायेगा। इसकी जानकारी विभाग के नवीन कुमार एवं आनन्द कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से देते हुए अपील किया कि कृषि मेला में ग्रामीण व किसान भाग लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...