भभुआ, फरवरी 11 -- (पेज तीन) चांद/चैनपुर। चांद व चैनपुर थाने की पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चांद थाना क्षेत्र के कुढ़नू निवासी तुवा पांडेय उर्फ राजमोहन पांडेय एवं चैनुर थाना क्षेत्र के हाटा निवासी रामजन्म यादव के पुत्र चुनमुन यादव शामिल हैं। दोनों आरोपितों की सीएचसी में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। चैनपुर पुलिस ने वारंटी को पकड़ा चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा है। पकड़ा गया वारंटी चैनपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी कांता सिंह का पुत्र जितेंद्र सिंह है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने की है। उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा जितेंद्र के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपि...