उरई, मार्च 30 -- उरई। संवाददाता चांद दिखते ही रविवार रात को बड़ी संख्या में ईद को लेकर लोगों ने खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया। कोई जूते खरीदने निकला तो कोई चप्पल खरीदने। बड़ी संख्या में रेडीमेड गारमेंटस और कुर्ते-पजामे की खरीदारी की गई। जैसे ही ईद का चांद आसमान में नजर आया तो ज्यादातर लोगों ने शहर के बाजारों का रुख किया और ईद की अंतिम तैयारियों को लेकर जोर-शोर से खरीदारी की। बजरिया रोड का आलम यह रहा कि वहां पैदल चलने वाले भी ठीक से नहीं निकल पा रहे थे। सबसे ज्यादा जूते, चप्पल, रेडीमेड, गारमेंट व कुर्ते पायजामे की खरीदारी की गई। बजरिया रोड पर दोनों तरफ लगी दुकानों पर बड़ी तादाद में खरीदार नजर आए जबकि बलदाऊ चौक घंटाघर हुआ सराफा बाजार की तरफ भी लोगों ने खरीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.