हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। मोहल्ला चांदबेहटा में गुरुवार सुबह अलाव से उठी चिनगारी से एक मकान में आग लग गई। घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा घरेलू सामान जल गया। मोहल्ला निवासी मकान मालिक अरुण श्रीवास्तव पेशे से बॉक्सर है। वह बॉक्सिंग के ट्रेनर हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर अलाव से आग ताप रहे थे। अलाव से उठी चिंगारी से अचानक आग लग गई। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव ने बताया कि आग से लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग मुख्य रूप से दूसरी मंजिल...