सीवान, मार्च 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के चांद परसा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह वार्षिकोत्सव को ले मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे, ढोल नगाड़े, हाथी- घोड़े के साथ 2100 कुंवारी कन्या व महिलाओं के साथ निकाली गई। वहीं इस दौरान पंजाब से पहुंचे ओम दीपक आर्ट द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें राधा-कृष्ण, मां काली सहित भगवान शिव व माता पार्वती के मनमोहक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। इस शोभा यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क के दोनों तरफ उमड़ पड़ी। वहीं, मंदिर के ठीक सामने व गांव के पवित्र जलाशय से जल भरकर चांद परसा गांव के रास्ते, पिपरा गांव होते हुए मधवापुर आदि गांवों का नगर भ्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.