बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं/वजीरगंज/सहसवान/बिसौली/दहगवां, हिटी। बुधवार की शाम चांद नजर आने के बाद लोगों ने आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाईं। बाजारों में उमड़ी भीड़, सहरी और इफ्तार के लिए जमकर हुई खरीदारी शहर के प्रमुख बाजारों में खान-पान के विशेष व्यंजनों की खरीदारी के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सहरी और इफ्तार की तैयारियों के चलते देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही और विशेष चहल-पहल देखी गई। बुधवार को रमजान की दस्तक से स्थानीय बाजारों में रौनक लौट आई है। विशेष रूप से मोहल्ला सोथा, मौलवी टोला, छह सड़क, नई सराय, चौधरी सराय और बड़ा बाजार जैसे क्षेत्रों में ग्राहकों का तांता लगा रहा। अकीदतमंदों ने सहरी और इफ्तार के लिए जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में कचरी-पापड़, चना, डबल रोटी और बंद की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें न...